रेसिपी के साथ बच्चे व मास्टर सैफ टीना भार्गव व प्रभजोत कौर।
भास्कर संवाददाता | अलवर
दैनिक भास्कर और देहली पब्लिक वर्ल्ड स्कूल की आेर से मोतीडूंगरी स्थित स्कूल परिसर में चल रहे समर कैंप उल्लास में बच्चे गर्मियों की छुटिट्यों का भरपूर आनंद उठा रहे हैं। समर कैंप में बच्चे विभिन्न कोर्स में भाग ले रहे हैं। ’कुकिंग विदाउट फ्लेम’ कोर्स में बच्चे मास्टर सैफ टीना भार्गव व प्रभजोत कौर से झटपट रेसिपी बनाना सीख रहे हैं। जिन्हें बनाने के लिए गैस चूल्हे की भी जरूरत नहीं है। गुरुवार को बच्चों ने चाट, बोम्बे भेल, माओनिज सैंडविच और लैमनेड बनाना सीखा।