अलवर | रेशम देवी नानक चंद मित्तल फाउंडेशन व मित्तल हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को कंपनी बाग व मित्तल हॉस्पिटल में विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर रक्तचाप व मधुमेह जांच शिविर लगाया गया। हॉस्पिटल निदेशक डॉ. एससी मित्तल ने बताया कि शिविर में लोगों को विभिन्न योगों के जरिए जीवन में हाइपरटेंशन को दूर रखने की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि जीवन शैली में बदलाव कर कम से कम दवा के सेवन से हाइपरटेंशन से बचा जा सकता है। शिविर संयोजक गिरीश गुप्ता ने बताया कि कंपनी बाग के शिविर में 227 एवं मित्तल हॉस्पिटल में 67 मरीजों की जांच की गई। जरूरतमंद मरीजों को दवा वितरित की गई।