पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेगा ट्रेड फेयर में है जरूरत का हर सामान

मेगा ट्रेड फेयर में है जरूरत का हर सामान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. गुरुवार को दशहरा मैदान में चल रहे दैनिक भास्कर मेगा ट्रेड फेयर में खरीदारी करते लोग।

अलवर | जेल का चौराहा के पास दशहरा मैदान में चल रहे दैनिक भास्कर समर मेगा ट्रेड फेयर में हर वर्ग को अपनी पसंद का सामान मिल रहा है। यही वजह है कि मेले में लगातार लोगों की भीड़ उमड़ रही है। लोग यहां पिकनिक जैसे माहौल के बीच खरीदारी का लुत्फ ले रहे हैं। मेले में विभिन्न स्थानों का सामान एक ही जगह मिल रहा है। ट्रेड फेयर का समय दोपहर 2 से रात 10 बजे तक का है। ट्रेड फेयर में लोग परिवार के साथ लोग खरीदारी करने आ रहे हैं। मेगा ट्रेड फेयर में रेडिमेड कपड़े, बनारस व कोलकाता की साड़ियां, हैंडीक्रॉफ्ट का सामान, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, अचार, मुरब्बे, भुजिया व पापड़, सौंदर्य प्रसाधन, गिफ्ट आइटम, फर्नीचर, पानीपत का हैंडलूम, रसोई का सामान, खुर्जा की क्रॉकरी, जयपुरी लहंगे व अनेक प्रकार के अन्य आइटम की स्टॉलें लगाई गई हैं। ट्रेड फेयर में खानपान व बच्चों के मनोरंजन के लिए अलग से जोन बनाए गए हैं।

खबरें और भी हैं...