अलवर | सिंधु जागृति संगठन की ओर से सिंधी महिलाओं को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए कुटीर उद्योग की स्थापना की गई है। इसके तहत महिलाएं पापड़ बनाएंगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय सिंधी समाज के स्टेट कॉर्डिनेटर एवं प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश थदानी ने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का आह्वान किया। मीडिया संयोजक हितेश ठाकुर ने बताया कि सिंधी समाज के पूर्व अध्यक्ष ठाकुरदास भोजवानी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर व्यापार महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुन कुमार तख्तानी, संगठन के अध्यक्ष अशोक जुमनानी, सचिव रमेश नारवानी, कोषाध्यक्ष नरेश तख्तानी, भारतीय सिंधु सभा के शहर अध्यक्ष टेकचंद हाथीरामाणी मौजूद थे।