अलवर | एमआईए स्थित धारा सरसों तेल री-पैकिंग इकाई के पास खाली प्लाॅट में पड़े कबाड़, कचरा सहित सरसों तेल से सने गत्तों में गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे आग लग गई। धुआं व लपटें उठने पर लोगों को आगजनी का पता चला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व दमकल को दी। थानाधिकारी धर्मसिंह जाट मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद एमआईए से रीको की और अलवर से दो दमकलें मौके पर पहुंची और लोगों के सहयोग से आग पर करीब आधे घंटे में काबू पा लिया। समय से आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आग फैल जाती और पड़ोस में स्थित तेल इकाई को नुकसान हो सकता था। थानाधिकारी ने बताया कि आग से तेल से सने गत्ते सहित कचरा जला है।