पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवा ब्राह्मण सभा परिवार ने एचएसएससी चेयरमैन के निलंबन पर जताई खुशी

युवा ब्राह्मण सभा परिवार ने एचएसएससी चेयरमैन के निलंबन पर जताई खुशी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भारत भूषण को निलंबित करने पर युवा ब्राह्मण सभा परिवार ने खुशी जताई है। सभा अध्यक्ष आकाश मिश्रा ने बताया कि एचएसएससी की सिविल इंजीनयिरिंग भर्ती परीक्षा में ब्राह्मण समाज पर विवादित प्रश्न पूछे गए थे। इनमें कौन सा अपशकुन नहीं-काले ब्राह्मण से मिलना, ब्राह्मण कन्या को देखना जैसे प्रश्न शामिल थे। इसे लेकर देश में ब्राह्मण समाज द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जा रहे थे। हरियाणा सरकार के शिक्षामंत्री द्वारा निलंबन की पुष्टि होते ही ब्राह्मण समाज मे खुशी जताई है। इनमें कंचन तिवाड़ी, शिवचरण कमल, नितिन भाल, रेवती शरण, मनीष शर्मा, रामबाबू शर्मा, आरडी शर्मा, पं. जगराम पहलवान, हितेश तिवाड़ी, महेश उपाध्याय, गौरव शर्मा व डिम्पी शर्मा आदि शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...