अलवर | राजकीय विधि कॉलेज में व्याख्याताओं के डेपुटेशन को लेकर नाराज छात्रों ने गुरुवार को कलेक्टर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में छात्रों ने बताया कि कॉलेज में प्राचार्य सहित व्याख्याताओं के 10 पद स्वीकृत हैं। वर्तमान में सिर्फ दो ही कार्यरत हैं। आयुक्तालय ने शेष सभी का डेपुटेशन जयपुर आयुक्तालय में कर दिया है। ऐसे में छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होगी। छात्रों का कहना है कि जून में परीक्षा होनी है और जुलाई में सत्र शुरू होगा। ऐसे में पढ़ाई में व्यवधान आएगा। ज्ञापन में कहा है कि आगामी 7 दिनों में सरकार यदि डेपुटेशन आदेश निरस्त नहीं करती है तो छात्र आंदोलन करेंगे। इस दौरान छात्रनेता आरडी शर्मा, देवेंद्र यादव व नीरज आदि मौजूद रहे।