पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर, 4 कैमरे व सामान चोरी

सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर, 4 कैमरे व सामान चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में मूंगसका स्थित सूरजमल कॉलोनी में एक सूने मकान का ताला तोड़कर चोर करीब 9 हजार रुपए नकद, घरेलू सामान, कपड़े, 4 कैमरे और सोने-चांदी के जेवर पार कर ले गए। पड़ोसियों ने चोरी की घटना का पता चलने पर गुरुवार को सूचना मकान मालिक को दी। मकान मालिक देवेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि वह 26 अप्रैल को परिवार के साथ रिश्तेदारी में अलवर से बाहर गया हुआ था। पीछे से चोर मकान के मुख्य गेट पर लगा ताला तोड़कर अंदर घुस गए और दो कमरों के ताले तोड़कर उनकी तलाशी ली। चोर करीब 9 हजार रुपए नकद, घरेलू सामान, कपड़े, 4 कैमरे व गहने ले गए। वारदात की सूचना पर अरावली विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कॉलोनी के लोगों से जानकारी ली, मगर पुलिस को चोरों का सुराग नहीं लगा है। थानाधिकारी वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि इस संबंध में अभी मामला दर्ज नहीं कराया गया है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

अलवर. चोरी की वारदात के बाद घर के अंदर बिखरा सामान।

खबरें और भी हैं...