अलवर| नगर परिषद बोर्ड की बैठक 26 मई को सुबह 11 बजे नगर परिषद सभागार में होगी। सभापति अशोक खन्ना ने बताया कि बैठक में वार्ड समितियों के गठन, शौचालय निर्माण, तूफान के दौरान पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुई सरकारी स्कूलों की दीवारों को ठीक करवाने व अन्य विषयों पर चर्चा होगी।