पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंबेडकर जयंती पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण, विभिन्न संगठनों ने किया

अंबेडकर जयंती पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण, विभिन्न संगठनों ने किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. अंबेडकर सर्किल पर विभिन्न संगठनों की आेर से शनिवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

भास्कर संवाददाता | अलवर

बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 127 वी जयंती पर अंबेडकर सर्किल स्थित पार्क कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बसपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं दिल्ली, उड़ीसा, राजस्थान के मुख्य प्रभारी धर्मवीर सिंह अशोक ने एससी, एसटी व ओबीसी के लोगों को एकजुट होने पर जोर दिया। सर्व समाज के हक में लड़ने के लिए जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अलवर जिला अध्यक्ष जितेंद्र सैनी ने की। इसे पहले अंबेडकर सर्किल स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जोनल प्रभारी जगदीश प्रसाद मेहरा, जिला महासचिव हरीश कुमार कुंद्रा, रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के समन्वयक लक्ष्मण सिंह चौधरी, बसपा युवा नेता निक्की देवी एवं बसपा नेता अशोक वर्मा रहे । भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से दाउदपुर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शाम पांच बजे बाल्मीकि मंदिर में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सोहन लाल सुलानिया, जिलाध्यक्ष मदन गोपाल, बने सिंह, चंद्र किशोर धामाणी सहित अन्य ने भाग लिया। कांग्रेस की ओर से अंबेडकर सर्किल पर स्थित प्रतिमा पर जिलाध्यक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में माल्यार्पण किया गया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की शहर शाखा की ओर डॉ. अंबेडकर की जयंती पर देश में बराबरी के हक पर जोर देते हुए भाई चारा बनाने की बात कही है। सचिव तेजपाल सैनी का कहना है कि देश का आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए। अनुसूचित जाति, जन जाति विकास मंच की ओर से जीडी मीणा की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। डॉ अंबेडकर विचार विकास समिति की ओर से सुबह सात बजे अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद इसके बाद भारत के दलित, मेहनत कश, मजदूर वर्ग के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, शैक्षणिक रूप से पिछड़ेपन के लिए जिम्मेदार कौन विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। भारत तिब्बत सहयोग मंच की ओर से अग्रवाल स्कूल में जनसंपर्क कर डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन पर जानकारी दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में देश विरोधी ताकतों से दूर रह कर समाज की समरसता के लिए कार्य करें। जिला अलवर खटीक समाज युवा ब्रिगेड की ओर से अध्यक्ष छैल विहारी किराड़ के नेतृत्व में माल्यार्पण किया गया। राजकीय विधि महाविद्यालय में भी प्राचार्य सतीश कुमार यादव की अध्यक्षता में अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें डॉ अनिल कुमार जैफ, डॉ आरएस रैगर, हेमंत कुमार, ललित कुमार शर्मा, रमेश खत्री, सुनील नरूका, सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

सामाजिक रूप से एकजुटता का आह्वान

बसपा की संगोष्ठी को संबोधित करते वक्ता।

अलवर. विजय नगर मैदान में अंबेडकर जयंती समारोह में विचार व्यक्त करते भदंत आनंद महास्थिवर।

विधायक ने किया अंबेडकर भवन का शिलान्यास

अलवर | नगर परिषद की ओर से बनाए जाने वाले अंबेडकर भवन का शिलान्यास शनिवार को सुबह आठ बजे बुध विहार में विधायक बनवारी लाल सिंघल ने किया। इस शिलान्यास समारोह में सांसद डॉ कर्ण सिंह यादव भी पहुंचे। उन्होंने प्रशासन का कार्यक्रम में बुलाने के लिए आभार करते हुए शिलान्यास पट्टिका पर उनका नाम नहीं होने की पीड़ा जताते हुए कहा कि शिलान्यास पट्टिका पर उनका नाम नहीं होना यह जताता है कि प्रशासन की मजबूरी रही होगी सरकारी दिशा निर्देश के कारण। इससे पहले सुबह आठ बजे विधायक सिंघल, नगर परिषद सभापति अशोक खन्ना, यूआईटी के चेयरमैन देवी सिंह शेखावत, नगर परिषद आयुक्त संजय शर्मा ने 67 लाख की लागत से बनने वाले अंबेडकर भवन की शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया। इस शिलान्यास होने के बाद सांसद डॉ. यादव व जिला कलेक्टर राजन विशाल भी अलग-अलग समय पर कार्यक्रम में पहुंचे। सभापति अशोक खन्ना का कहना है कि सांसद को पत्र भेजा था। उनका जबाव नहीं आया। हमें पता नहीं था सांसद आ रहे है। इसलिए विधायक का नाम लिखवाया।

सांसद ने पट्टिका पर नाम नहीं होने की पीड़ा जताई

सभापति ने कहा-सांसद को पत्र भेजा था जवाब नहीं आया इसलिए नाम नहीं लिखवाया जा सका

अलवर. बुधविहार में अंबेडकर भवन के शिलान्यास समारोह में भाग लेते अतिथि।

खबरें और भी हैं...