बेटी है तो उज्ज्वल कल है, ये रिश्ता सबसे कोमल है...
श्री योग सेवा समिति एवं साहित्यिक संस्था समन्वय का कवि सम्मेलन
अलवर | श्री योग सेवा समिति एवं साहित्यिक संस्था समन्वय की ओर से शनिवार को दाउदपुर क्षेत्र के योग नगर सत्संग भवन में कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें जयपुर के कवि किशोर पारीक ने बेटी है तो उज्ज्वल कल है, ये रिश्ता सबसे कोमल है... कविता पढ़ी। कामां के नानक नवीन ने माता-पिता की उपेक्षा पर मार्मिक रचना पढ़कर श्रोताओं को भावुक कर दिया। खेड़ली के अरुण अधीर ने भेज रहा हूं स्नेह निमंत्रण केवल रस्म निभाने को... रचना पढ़कर महंगाई पर व्यंग्य किया। कवि रमेश बांसुरी ने ये जीवन दो दिन का मेला... कविता के माध्यम से जीवन के यथार्थ को प्रस्तुत किया। मनीष मनु ने आंखों की रोशनी अंधेरे में डरने से रही... गजल प्रस्तुत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति अशोक खन्ना एवं विशिष्ट अतिथि अविनाश कौशिक रहे।