जैन मंदिर के स्थापना दिवस पर हुए कार्यक्रम
अलवर | कालाकुआं स्थित मुनि सुव्रत स्वामी जैन श्वेतांबर पल्लीवाल मंदिर की शनिवार को 16वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस मौके पर मंदिर में विभिन्न कार्यक्रम हुए। विधिकारक संजय छाजेड़ ने भगवान की 18 अभिषेक पूजा, सत्तर भेदी पूजा व स्नात्र कराई। शांति कलश विधान हुआ। इस दौरान शीतल जैन ने भजन गाए। ध्वजा फहराने के समय ढोल नगाड़े बजाए गए। साध्वी प्रियदर्शना महाराज के प्रवचन हुए। कार्यक्रम में साध्वी डॉ. सुदर्शना, प्रेमचंद जैन, मुंशीलाल जैन, भागचंद जैन, राजेंद्र जैन, चंद्रप्रकाश जैन सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाकर रोशनी की गई।