शिरडी सांई बाबा मंदिर पर कार्यक्रम आज
अलवर| तिजारा रोड स्थित शिरडी सांई बाबा के मंदिर के स्थापना दिवस पर 3 दिन के कार्यक्रम रविवार से शुरू होंगे। कार्यक्रम संयोजक सुनीता सिंह ने बताया कि रविवार सुबह 9 बजे रामचरित मानस पाठ प्रारंभ होगा। 16 अप्रैल को सुबह 9 बजे पाठ समापन के बाद हवन व शाम को भजन संध्या होगी। 17 अप्रैल को सुबह 11 बजे से भंडारा होगा।