- Hindi News
- National
- परशुराम जन्मोत्सव पर 17 से 22 तक होंगे कार्यक्रम, आज घर घर जाकर देंगे न्यौता
परशुराम जन्मोत्सव पर 17 से 22 तक होंगे कार्यक्रम, आज घर-घर जाकर देंगे न्यौता
अलवर| जिला ब्राह्मण सभा की शनिवार को हुई बैठक में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर 17 से 22 अप्रैल तक होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी की चर्चा हुई। इस दौरान प्रचार व्यवस्था, साज सज्जा व स्वयं सेवक समिति का गठन किया गया। मंत्री मानवेंद्र उपाध्याय ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया कि रविवार को समाज के लोगों को घर-घर जाकर कार्यक्रम में आने का न्यौता दिया जाएगा। बैठक में शिवचरण कमल, तपेश अवस्थी, गौरव शर्मा, रजनीश जैमन सहित अन्य उपस्थित थे।
22 को 1100 दीपकों से की जाएगी आरती
युवा ब्राह्मण सभा परिवार के अध्यक्ष आकाश मिश्रा ने बताया कि 22 अप्रैल को भगवान परशुराम की शोभायात्रा के दौरान पर होपसर्कस पर 1100 दीपकों से संगीतमय महाआरती होगी और पुष्प वर्षा की जाएगी। इसके लिए समिति का गठन किया है। इसमें संजय शर्मा, निखिल शर्मा, संगीता गौड़, आरडी शर्मा, हितेश तिवाड़ी व रामबाबू शर्मा आदि को शामिल किया है।
20 को होगा कवि सम्मेलन : ब्रह्म गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण महासभा की ओर से 20 अप्रैल को ब्राह्मण छात्रावास में कवि सम्मेलन होगा। शहर अध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने बताया कि सम्मेलन में सुरेंद्र सार्थक, चेतना शर्मा, देवकीनंदन, हरिशचंद हरि, उमाकांत व नानकचंद काव्यपाठ करेंगे।