पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पक्षियों के लिए परिंडे व टंकियों का वितरण आज

पक्षियों के लिए परिंडे व टंकियों का वितरण आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दैनिक भास्कर और सहयोग सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सुबह 7 बजे कंपनी बाग के सामने सैनिक विश्राम गृह के पास पक्षियों के लिए परिंडे व पशुओं के लिए पानी की टंकियां वितरित की जाएंगी। संस्थान की अध्यक्ष पूजा गुप्ता ने बताया कि जैसे जैसे गर्मी का मौसम बढ़ता जा रहा है वैसे वैसे ही आमजन के साथ ही पक्षियों को भी पानी की परेशानी होने लगी है। इस कारण इस बार 500 परिंडे व पानी की 20 टंकियां बांटने का लक्ष्य रखा गया है। परिंडे व टंकियां वन्यजीव प्रेमियों को निशुल्क दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि परिंडे व टंकियां उन्हीं लोगों को दी जाएगी जो इस बात का संकल्प भी करेंगे कि वे उन्हें प्रतिदिन साफ सुथरा रखकर भरेंगे भी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रो. डॉ. शंभूनाथ तिवारी होंगे। उन्होंने बताया कि संस्थान की ओर से पिछले 6 वर्षों से गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए निशुल्क परिंडे व पानी की टंकियां बांटी जा रही हैं। इनका खर्च संस्थान के सदस्य उठाते हैं। सहयोग संस्था समय-समय पर ऐसे सामाजिक कार्यों में भागीदारी निभाती है। शहर के अनेक प्रमुख लोग इससे जुड़े हुए हैं।

प्रो. शंभूनाथ तिवारी

कंपनी बाग के सामने सुबह 7 बजे होगा कार्यक्रम

खबरें और भी हैं...