टैंकरों से प्रदूषित पानी की सप्लाई का आरोप
अलवर| जिला उपभोक्ता संरक्षण समिति की शनिवार को समिति कार्यालय पर हुई बैठक में पानी की समस्या वाले क्षेत्रों में टैंकरों की वसूली जा रही ऊंची कीमतों की निंदा की। प्रशासन से ऐसे पानी टैंकर संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि जलदाय विभाग के संरक्षण में ये टैंकर बिना लाइसेंस बिना टेस्टेड प्रदूषित व कीटाणुयुक्त पानी सप्लाई कर रहे हैं। इससे बीमारी फैलने की आंशका है। बैठक में समिति के प्रदेशाध्यक्ष प्रो. जीडी मीणा, एडवोकेट शचींद्र कौशिक, हंसराज खुराड़िया, गिर्राज जाटव आदि मौजूद थे। मदनलाल ने अध्यक्षता की।