पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • देशभक्तों की याद में हुए कवि सम्मेलन में गूंजा देश की माटी दे आवाज...

देशभक्तों की याद में हुए कवि सम्मेलन में गूंजा देश की माटी दे आवाज...

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जलियांवाला बाग गोलीकांड में शहीद हुए देशभक्तों की याद में आस्था साहित्य संस्थान की ओर से जय हिंद कवि सम्मेलन का आयोजन शनिवार शाम मेहंदी बाग स्थित तोलानी हाउस में किया गया। संस्थान के साहित्य मंत्री विनीत चौहान ने बताया कि सम्मेलन में कमांडो सामोद सिंह चचौरा (फरीदाबाद) ने मुल्क की चारों ओर से पैरवी हो जाएगी... कविता सुनाकर तालियां बटोरी। मनोज मनमौजी (देवबंद) ने सुमन जैसा मेरा वतन... कविता से राष्ट्र भक्ति का भाव जगाया। वरुण चतुर्वेदी (जयपुर) ने ये गान सारे उस समय लगते हैं बौने जब कोई छाती ठोक कर हिंदुस्तान गाता है... कविता सुनाई।

रानू गोठवाल (दौसा) ने हम भारतवासी हैं शान तिरंगे की... कविता सुनाकर श्रोताओं का मनोबल बढ़ाया। बलवीर सिंह करुण ने देश की माटी दे आवाज... कविता से राष्ट्र के प्रति कर्तव्य निभाने का भाव जगाया। सम्मेलन में राजेंद्र तिवारी, शिवचरण शर्मा, गिरवर सिंह, शीला स्वामी व रेनू खत्री ने भी कविता पाठ किया। मुख्य अतिथि श्रीकिशन गुप्ता थे। अध्यक्षता लक्ष्मण सिंह चौधरी ने की। स्वागत अध्यक्ष इंद्र कुमार तोलानी रहे।

खबरें और भी हैं...