रमजान : कहीं पहला रोजा आज से, कहीं कल से
अलवर| रमजान को लेकर अलग-अलग मत सामने आए हैं। ओवरब्रिज के पास स्थित दाउदपुर मदरसा मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद अमजद का कहना है कि बुधवार रात हिलाल कमेटी दिल्ली द्वारा चांद दिखाई देने की घोषणा के साथ मस्जिदों में तरावीह की विशेष नमाज अता की गई। गुरुवार को पहला रोजा होगा। इधर, युवा अंजुमन समिति के प्रदेशाध्यक्ष मौलाना अनवरदीन का कहना है कि जिला मुख्यालय पर रमजान का चांद दिखाई नहीं दिया। दिल्ली, जयपुर व मुंबई सहित अन्य जगह उलेमाओं की बैठक के बाद पहला रोजा शुक्रवार को रखने का निर्णय लिया गया।