कांस्टेबल की शिकायत पर थानाधिकारी लाइन हाजिर
कस्बे के थानाधिकारी उमेश बेनीवाल को बुधवार लाइन हाजिर किया गया। एसपी राहुल प्रकाश ने बताया कि थाने में तैनात एक दलित कांस्टेबल ने थानाधिकारी पर जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने तथा प्रताडि़त करने जैसे आरोप लगाए थे। मामले को लेकर आईजी ने जांच के आदेश दिए थे। परिवाद की जांच सीओ लक्ष्मणगढ़ सहित जिले के अन्य अधिकारियों को दी गई थी। उक्त थानाधिकारी को तीन माह पूर्व ही खेड़ली थाने में तैनात किया गया था।