महिला अस्पताल में पहली बार शुरू होगी कैंटीन
अलवर| महिला अस्पताल में मरीजों को कैंटीन की सुविधा मिलेगी। अस्पताल में कैंटीन बनने के बाद पहली बार दो साल के लिए 8.37 लाख रुपए का ठेका किया गया है। पीएमओ डॉ. भगवान सहाय ने बताया कि बुधवार को खुली बोली में कैंटीन का ठेका दिया गया है। अस्पताल की कैंटीन में मरीजों को चाय, खाना, नाश्ता सहित अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध रहेगी। पिछली बार एक साल के लिए छह लाख रुपए की राशि रखी गई थी, जिससे एक भी पार्टी खुली बोली में शामिल नहीं हुई थी।