पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आईपीएल में पानी की बर्बादी के खिलाफ दिल्ली में अनशन आज से

आईपीएल में पानी की बर्बादी के खिलाफ दिल्ली में अनशन आज से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| आईपीएल मैचों में पानी की बर्बादी और सट्टेबाजी के खिलाफ अलवर का युवा हैदर अली गुरुवार को दिल्ली स्थित राजघाट पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे। हैदर ने बताया कि इससे पहले इस मामले में वो कानूनी पहल भी कर चुके हैं।

उन्होंने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में आईपीएल मैचों के खिलाफ याचिका दायर कर रखी है, जिसकी अगली सुनवाई 24 मई को है। उन्होंने बताया आईपीएल मैचों में पानी की बर्बादी और सट्टेबाजी में बर्बाद हो रहे युवाओं के भविष्य को केंद्र में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। गुरुवार को अनशन स्थल पर हैदर के साथ लाइफ केयर सेवा संस्थान के कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे।

खबरें और भी हैं...