खैरथल से लापता हुई दो महिलाएं बरामद
खैरथल | थाना क्षेत्र से लापता हुई दाे महिलाओं काे पुलिस ने बरामद कर परिजनों काे सौंप दिया। थानाधिकारी हितेश कुमार ने बताया कि सिमरन काैर (20) पुत्री संताेख सिंह रायसिक्ख निवासी राताकलां व बबीता (33) प|ी शेरसिंह जाट निवासी हरसाैली के लापता हाेने की रिपोर्ट 9 मई काे दर्ज कराई गई थी। जिनकाे पुलिस ने बरामद कर काेर्ट में पेश किया जहां से दाेनाें महिलाओं काे परिजनों काे सौंप दिया।