जहर खाने से युवक की माैत
रामगढ़| कस्बा निवासी युवक कमल पुत्र जगदीश नायक की जहर के सेवन करने से माैत हाे गई। थाना प्रभारी नवल किशाेर मीणा के अनुसार कमल नायक (24) ने अज्ञात कारणों के चलते बुधवार दोपहर जहर का सेवन कर लिया। जिसे परिजनों के द्वारा सीएचसी रामगढ़ में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय अलवर रैफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान शाम साढ़े छह बजे युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे में ले लिया है। जिसका गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।