जवाहर नगर काॅलोनी में पानी की पाइप लाइन जोड़ने का विरोध
जवाहर नगर काॅलोनी में पानी की पाइप लाइन जोड़ने का विरोध करती महिलाएं।
अलवर | शहर में पानी की समस्या को लेकर बुधवार को जलदाय विभाग कार्यालय और जवाहर नगर में विरोध प्रदर्शन किया गया। जलदाय कार्यालय पर प्रदर्शन करने वाले विकास पथ कॉलोनी के लोग का आरोप था कि वाॅल्वमैन की मनमानी से क्षेत्र में पानी की समस्या हो रही है। कुछ लोगों ने वाॅल्व की डुप्लीकेट चाबी बनवा रखी है, वे इसका दुरुपयोग करते हैं। कलेक्टर व जलदाय अधिकारियों को कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इधर, जवाहर नगर काॅलोनी में विरोध प्रदर्शन करने वाले लोगों का कहना था कि उनके क्षेत्र की पानी की लाइन का दूसरे क्षेत्र की लाइन से मिलान किया जा रहा है। इससे जवाहर नगर में पानी की समस्या हो जाएगी।