पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बड़ा काम करना है तो बड़ा सोचो : झालानी

बड़ा काम करना है तो बड़ा सोचो : झालानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. राजकीय आदर्श विद्यालय बंबोरा के ऑडिटोरियम में समर कैंप में बच्चों को संबोधित करते उद्यमी बाबू झालानी।

भास्कर संवाददाता | अलवर

राजकीय आदर्श विद्यालय बंबोरा में आयोजित समर कैंप में बच्चों से संवाद करते हुए उद्यमी बाबू झालानी ने कहा कि बड़ा काम करना है तो बड़ा सोचो। अपने अंदर नया करने की क्षमता पैदा करो। दुनिया में अवसर उन्हीं को मिलते हैं, जो दूर दृष्टि रखकर अपना रास्ता खुद बनाते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में एग्रीकल्चर व आर्गेनिक फार्मिंग में बहुत स्कोप है। समर कैंप के टीम समन्वयक संजय दीक्षित ने बच्चों को जर्मन भाषा की जानकारी दी। सरपंच फूलसिंह चौधरी, ग्रामीण विकास समिति अध्‍यक्ष हरचंद गुप्ता व फकीरचंद ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान इनोवेटिव हाउस प्रतिनिधि रुचि, राजपाल तक्षक आदि मौजूद रहे। समन्वयक ने बताया कि गुरुवार को दीपेंद्र आर्य लोकतंत्र में नागरिकों की भूमिका विषय पर बच्चों से संवाद करेंगे। समर कैंप में बंबोरा गांव के चारों विद्यालय के बच्चे भाग ले रहे हैं।

खबरें और भी हैं...