- Hindi News
- National
- हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, युवा ब्राह्मण सभा ने सौंपे ज्ञापन
हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, युवा ब्राह्मण सभा ने सौंपे ज्ञापन
अलवर | युवा ब्राह्मण सभा परिवार के सदस्यों की ओर से जिला मुख्यालय सहित 14 तहसील एवं खंडों में बानसूर के उछपुर गांव निवासी नवीन शर्मा की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन दिए गए। सभा अध्यक्ष आकाश मिश्रा ने बताया कि नवीन शर्मा की मौत के मामले में सीसीटीवी फुटेज के सबूत होने के बाद भी पुलिस की लचीली कार्रवाई रही। पुलिस की कार्यशैली से असंतुष्ट कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय सहित तहसील संयोजकों के नेतृत्व में किशनगढ़बास, तिजारा, भिवाड़ी, कोटकासिम, खैरथल, मुंडावर, बहरोड़, बानसूर, लक्ष्मणगढ़, नीमराना, कठूमर, रामगढ़, गोविंदगढ़ एवं रैणी में ज्ञापन दिए गए। जिला मुख्यालय पर कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित एवं एएसपी श्यामसिंह को पीड़ित परिवार के साथ ज्ञापन सौंपा गया। एएसपी ने मामले में दो अभियुक्त पकड़े जाने और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द कर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिला मुख्यालय पर ज्ञापन देने वालों में मृतक के पिता मुंशीलाल शर्मा व भाई सुनील शर्मा, शिवचरण कमल, पंकज शर्मा, मनीष शर्मा, अमित टोंगड़ा, आरडी शर्मा, रामबाबू शर्मा, पंडित जगराम पहलवान, हितेश तिवाड़ी, जितेंद्र कौशिक, डिंपी शर्मा, नितिन भारद्वाज, सुरेंद्र शर्मा, कमल शर्मा, प्रशांत शर्मा एवं लोकेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
अलवर. बुधवार को कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे युवा ब्राह्मण सभा परिवार के सदस्य।