तीन घंटे के नाटक में 65 कलाकार करेंगे अभिनय
परशुराम कला मंदिर समिति की ओर से 19 मई को शाम 7 बजे शिवाजी पार्क स्थित रामलीला मैदान में श्री परशुराम लीला नाटक का मंचन होगा। समिति के निर्देशक रामावतार पंडित ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि नाटक की अवधि 3 घंटे होगी। इसमें 3 महीने से 70 साल की आयु के 65 कलाकार अभिनय करेंगे। इनमें 3 महिलाएं, 10 लड़कियां व 52 पुरुष कलाकार हैं। यह नाटक समिति के निर्देशक द्वारा लिखित व निर्देशित है। नाटक में 9 लड़कियां कथक व सीए अनमोल सिंहल शिव तांडव करेगी।
नाटक में पारसी और आधुनिक शैली के साथ ध्वनि एवं प्रकाश का प्रयोग कर प्रभाव उत्पन्न किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नाटक का उद्देश्य नई पीढ़ी में अभिनय के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें संस्कारवान बनाना है। इस दौरान अशोक अवस्थी, अजय मेठी, पार्षद कपिलराज, राजेश तिवाड़ी, भावना सैनी, पूरण भगत, मनोज लोहिया व अशोक आहूजा को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम के अतिथि अंतरराज्यीय जल निराकरण समिति के अध्यक्ष डॉ. रोहिताश्व शर्मा, पूर्व विधायक कृष्ण मुरारी गंगावत, आईपीएस महेश भारद्वाज, प्रधान आयकर आयुक्त विनोद तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष पं. धर्मवीर शर्मा, पूर्व प्रधान योगेश मिश्रा, सीए श्रीकिशन गुप्ता, भाजपा जिलामंत्री अशोक पाठक, समाजसेवी नीलेश खंडेलवाल, एएसपी यशपाल त्रिपाठी, जिला ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष मोहन स्वरूप भारद्वाज, गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण सभा के जिला मंत्री एवं शहर अध्यक्ष महेंद्र शर्मा व ओमप्रकाश शर्मा होंगे।
शिवाजी पार्क रामलीला मैदान में परशुराम लीला नाटक का मंचन 19 को