पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 15 साल तक विधायक रहे रामानंद को पुण्यतिथि पर समारोहपूर्वक किया याद

15 साल तक विधायक रहे रामानंद को पुण्यतिथि पर समारोहपूर्वक किया याद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामानंद अग्रवाल स्मारक समिति की ओर से बुधवार को राज गुप्ता सभागार में रामानंद अग्रवाल की पुण्यतिथि समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पूर्व विधायक रतिराम यादव के नेतृत्व में रामानंद अग्रवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान हुई संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि रामानंद अग्रवाल 15 वर्ष तक लगातार विधायक रहे। उनके कराए कार्य आज भी याद किए जाते हैं, लेकिन अब सत्ता में बैठे लोग भाईचारा बिगाड़ने पर उतारू हैं। कुछ लोग उन्माद फैलाकर घृणा की राजनीति कर रहे हैं। संगोष्ठी में जगदीश शर्मा, विचारक अनिल, प्रो. शंभू गुप्ता, रेवतीरमण शर्मा, रईसा, एडवोकेट हरिशंकर गोयल, डॉ. जीवनसिंह मानवी आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम में हरिओम चुघ, राज गुप्ता, भोला राम शर्मा, प्रदीप माथुर, वीरेंद्र चौधरी, राजहंस शर्मा, राजकुमार बख्शी, सर्वेश जैन आदि मौजूद थे। कार्यक्रम के बाद विश्वेंद्रनाथ शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

खबरें और भी हैं...