पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सांसद ने बढ़ते अपराधों पर रोकथाम के लिए एसपी को लिखा पत्र

सांसद ने बढ़ते अपराधों पर रोकथाम के लिए एसपी को लिखा पत्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | सांसद डॉ. कर्णसिंह यादव ने एसपी राहुल प्रकाश को बुधवार को पत्र भेजकर अलवर में बढ़ती आपराधिक वारदातों पर चिंता जताई है। सांसद ने पत्र में लिखा कि अलवर शहर में आएदिन आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। महिलाओं से चेन तोड़ने, आंखों में मिर्च डालने, घरों में घुसकर लूट व मारपीट के साथ वाहन चोरी की वारदातें बढ़ना चिंता का विषय है। इससे आमजन में भय है। सांसद ने एसपी से बढ़ते अपराधों की रोकथाम के लिए स्पेशल ऑपरेशन शुरू करने की मांग की है ताकि आमजन खुद को सुरक्षित महसूस कर सके।

खबरें और भी हैं...