राजस्थान अकाउंटेंट एसोसिएशन की जिला शाखा के चुनाव 27 को होंगे
अलवर | राजस्थान अकाउंटेंट एसोसिएशन की जिला शाखा के चुनाव 27 मई को होंगे। चुनाव अधिकारी त्रिलोक मनोचा ने बताया कि 19 मई को शाम 5 बजे तक नामांकन जमा होंगे। 20 मई को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी व शाम 5 बजे प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। आवश्यकता होने पर 27 मई को सुबह 10 से दोपहर 4 बजे तक मतदान तथा इसके बाद मतगणना करा परिणाम घोषित किए जाएंगे।