रिटायर्ड अभियंता राम कांग्रेस पेंशनर्स प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष मनोनीत
अलवर | राजस्थान कांग्रेस पेंशनर्स प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जीडी मीणा ने बुधवार को बिजली निगम के रिटायर्ड अभियंता के राम को प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। उन्होंने राम को ग्रामीण क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपकर पेंशनर्स के हित में कार्य करने के निर्देश दिए हैं।