पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूल के पास से आवारा पशु हटवाने की मांग, आयुक्त को दिया ज्ञापन

स्कूल के पास से आवारा पशु हटवाने की मांग, आयुक्त को दिया ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | सर्वहितकारी सेवा संस्थान ने एनईबी एक्सटेंशन सेक्टर स्थित मिडिल स्कूल के पास से आवारा पशुओं को हटवाने की मांग का ज्ञापन नगर परिषद आयुक्त को बुधवार को दिया। कोषाध्यक्ष ने बताया कि स्कूल के पास से आवारा पशुओं का जमावड़ा रहता है। ये पशु जब लड़ते हैं, तो नुकसान की आशंका रहती है। पहले भी कई लोग आवारा पशुओं के हमले से घायल हो चुके हैं। इसलिए आवारा पशुओं को पकड़कर कांजी हाउस भेजा जाए।

खबरें और भी हैं...