पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला अल्पावास गृह में ब्यूटीशियन व सिलाई प्रशिक्षण शुरू

महिला अल्पावास गृह में ब्यूटीशियन व सिलाई प्रशिक्षण शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | प्रगतिशील महिला समिति की ओर से जनाना अस्पताल स्थित स्वावलंबन निराश्रित महिला अल्पावास गृह में बुधवार सुबह 11 बजे ब्यूटीशियन व सिलाई प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। समिति सचिव शची आर्य ने बताया कि शिविर दो माह तक चलेगा। शिविर में जरूरतमंद महिला व युवतियों को सिलाई व ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर में ब्यूटीशियन कुसुम गुप्ता एवं मधु गुप्ता की ओर से सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...