तीन दिवसीय एक्युप्रेशर शिविर के पहले दिन 85 लोगों ने लिया परामर्श
अलवर | एक्युप्रेशर चिकित्सा केंद्र की ओर से बुधवार को स्कीम 10 स्थित पेंशनर भवन में 3 दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू हुआ। शिविर का शुभारंभ राजस्थान पेंशनर समाज के जिला उपाध्यक्ष पुष्कर वर्मा ने किया। शिविर में 85 वरिष्ठ नागरिकों ने परामर्श लिया। शिविर 18 मई तक चलेगा, जिसमें कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण, सायटिका, गठिया, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, जोड़ों का दर्द आदि बीमारियों की चिकित्सा आधुनिक मशीनों से की जा रही है। शिविर प्रतिदिन सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक चलेगा।