पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्राहक पंचायत ने किया फ्लिप कार्ट की खरीद का विरोध

ग्राहक पंचायत ने किया फ्लिप कार्ट की खरीद का विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की ओर से वॉलमार्ट की आेर से फ्लिपकार्ट को खरीदने के विरोध में प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ग्राहक पंचायत के नगर मंत्री कपिल आमेरिया ने बताया कि फ्लिपकार्ट की खरीद के विरोध में देशभर में 300 जिलों में कलेक्टरों को ज्ञापन दिए गए हैं। पंचायत के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुनील कुमार जैन के नेतृत्व में अलवर के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की है कि रिटेल व्यापार में 51 फीसदी रोक के बावजूद गैरकानूनी खरीद को निरस्त कर ग्राहक, व्यापारी, लघु उद्यमी एवं किसानों को संरक्षण दिया जाए। ज्ञापन देने वालों में जिला उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, राजश्री अग्रवाल, संगठन मंत्री महेश चंद शर्मा, कोषाध्यक्ष वेदप्रकाश अग्रवाल, देवेंद्र विजय, अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...