खेत में गेहूं की रखवाली करने गए अधेड़ का शव मिला
थानागाजी| नारायणपुर थानान्तर्गत बाढ़ डोली गांव में खेत पर गेहूं की फसल की रखवाली करने गए अधेड़ रोशन सिंह का शुक्रवार को शव मिला। परिजनों ने बताया कि रोशन सिंह जब सुबह घर पर नहीं आया तो परिजनों ने खेत पर तलाश किया। वह बिस्तरों में अचेत पड़ा मिला, जिसे बेहोशी की हालत में थानागाजी अस्पताल में लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने रोशन सिंह को मृत बताकर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। सतबीर सिंह ने संदेह जताते हुए मौत का मामला दर्ज कराया है।
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
राजगढ़| अलवर करौली स्टेट हाईवे सड़क मार्ग स्थित नांगल गंगा गुरू बस स्टैंड के पास शुक्रवार सुबह सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक रामप्रसाद निवासी इशवाना की मौत हो गई। राजगढ़ पुलिस ने बताया कि इसवाना निवासी जगदीश प्रसाद पुत्र लटूर राम मीणा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका भाई राम प्रसाद टोडा कचावा रिश्तेदारी में बाइक से गया हुआ था। शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी।