ग्रामसेवक कहलाएंगे अब ग्राम विकास अधिकारी
अलवर| पंचायती राज विभाग ने ग्रामसेवकों के पदनाम बदल दिए हैं। ग्रामसेवक अब ग्राम विकास अधिकारी कहलाएंगे। सरकार ने सिर्फ पदनाम बदला है। शर्तों में कोई परिवर्तन नहीं किया है। पंचायत में कार्यरत कनिष्ठ लिपिक एवं ग्राम विकास अधिकारी, दोनों वर्तमान व्यवस्था के अनुसार सरपंच के प्रति उत्तरदायी होंगे। पहले की तरह कार्यालय अध्यक्ष सरपंच ही रहेगा। ग्रामसेवक करीब 40 साल से पदनाम परिवर्तन की मांग कर रहे थे।