पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यूनिवर्सिटी करेगी बीएड कॉलेजों का निरीक्षण

यूनिवर्सिटी करेगी बीएड कॉलेजों का निरीक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| मत्स्य यूनिवर्सिटी द्वारा सभी संबद्ध बीएड कॉलेजों का निरीक्षण किया जाएगा। कुलपति की अध्यक्षता में हुई निरीक्षण मंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में निरीक्षकों के पैनल का अनुमोदन भी किया गया। मीडिया प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि आगामी सत्र के लिए जिन अकादमिक कॉलेजों ने स्नातक, स्नातकोत्तर या दोनों स्तर पर नए विषय खोलने, पूर्व में संचालित कोर्स में सीटें बढ़ाने के लिए आवेदन किया है, उनका भी निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण प्राचार्य व अनुभवी प्रोफेसर करेंगे।

खबरें और भी हैं...