पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले के 33 गांवों में आज से शुरू होगा ग्राम स्वराज अभियान

जिले के 33 गांवों में आज से शुरू होगा ग्राम स्वराज अभियान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| ग्राम स्वराज अभियान के संबंध में शुक्रवार को जिला स्तरीय कार्यान्वयन समिति की बैठक एडीएम सिटी महेंद्र मीणा की अध्यक्षता में हुई। इसमें पीएनबी के अग्रणी जिला प्रबंधक सहित विभिन्न बैंकों एवं बीमा कंपनियों के अधिकारियों ने भाग लिया। अग्रणी जिला प्रबंधक राम किशोर मीना ने बताया कि यह अभियान 14 अप्रैल से 5 मई तक चलाया जाएगा। अभियान के लिए जिले में 33 गांव चिन्हित किए गए हैं। इन गांवों में रहने वाले लोगों के बैंकों में खाता खुलवाए जाएंगे, खातों को आधार से लिंक करवाया जाएगा एवं खातों में मोबाइल नंबर जोड़े जाएंगे। 20 अप्रैल को सभी 33 गांवों में अटल सेवा केन्द्रों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...