आरपीएफ थाने को मिली बेस्ट सुरक्षा शील्ड
अलवर| अलवर के आरपीएफ थाने को बेस्ट सुरक्षा शील्ड मिली है। शुक्रवार को जयपुर में आयोजित 63वें रेल सप्ताह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जयपुर डीआरएम सौम्या माथुर ने थाना प्रभारी छवि शर्मा को शील्ड और 2 हजार रुपए की नकद राशि देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में जयपुर मंडल के अन्य 117 कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।