जिले में 54.21 करोड़ रुपए की लागत से बनेंगी 150 किमी सड़कें
जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कों का निर्माण 54.21 करोड़ की लागत से कराया जाएगा। कुल 149.70 किलोमीटर सड़कें विभिन्न क्षेत्रों में बनाई जाएंगी। इसके लिए पीडब्ल्यूडी के जयपुर मुख्यालय ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। बानसूर विधानसभा क्षेत्र में काली पहाड़ी से बहराम का बास तक सबलर होते हुए दो किलोमीटर लंबी सड़क बनेगी। इसी प्रकार मुंडावरा से अजबपुरा रोड तक, स्टेट हाईवे से 52 फुट कुंडा रोड तक, गढ़ी से आजी गैल, केहरपुरा से सांगटेड़ा तक सड़क बनाई जाएगी। बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र में बसई से मगनी सिंह की ढाणी होते हुए डावनी तक 3.60 किमी, जकराणा से जटगांवड़ा तक 1.20 किमी व गूगडिय़ा से बुडवाल तक 3 किलोमीटर सड़क बनाई जाएगी। कठूमर विधानसभा क्षेत्र में खेड़ली बाइपास से सहजपुरा तक एक किलोमीटर, कठूमर की सड़क से धनोखरा तक 2 किमी, तुसारी से हुल्याणा तक दो किमी, खोखर से मंडावर की तरफ 1.5 किमी, बादुल से मोहनबास तक 1.7 किमी, पहाड़ी से अजीतपुरा तक 1.80 किमी, सेखपुरा से खेड़ामैदा तक 1.50 किमी व कठूमर-खेड़ली रोड से पीपल वाले हनुमान मंदिर तक आधा किमी सड़क बनाई जाएगी। किशनगढ़बास विधानसभा क्षेत्र में लिसाना से खैरथल तक 1.5 किमी, बसई बीरथला से गूगलहेडी मोड़ तक, हरसौली-बीबीरानी रोड पर शहीद की मूर्ति से झडलीला जाने वाली सड़क तक, करवड़ की ढाणी से राईखेड़ा तक, कोटकासिम से माता के स्थान तक, रामलीला मैदान कोटकासिम से कासिमपुर तक, घीघाका से सनोड़ा तक, भामूवास से भौंकर तक, कैरवा से कटी बाबा मंदिर तक, बीबीरानी की सड़क पर लार्ड कृष्णा स्कूल से ईश्वर वाला कुआं तक व हरसौली से अहीर पाटन तक की सड़क बनाई जाएगी। इसी प्रकार मुंडावर विधानसभा क्षेत्र में ततारपुर रोड से शाकायणी मंदिर तक, सराय रोड से शेखावास तक, विरवास से बल्लूवास स्कूल की ओर, झझारपुर से सोड़ावास-मुंडावर सड़क तक, शाहजहांपुर-दादिया रोड से कुंदनवास मंदिर तक व ततारपुर-मुंडावर रोड से रैणगिरी मंदिर तक, सचखंड हाॅस्पिटल से छाजू नाथ मंदिर तक, ढेढ़ोकरी रोड से घीलोठ तक व नगेड़ी गांव से बाबा शिव स्वरूप गोशाला तक सड़क बनाई जाएगी। बहरोड़ में नांगल मेहता से डाबड़ बास, नंगली बलाहीर से हरियाणा सीमा तक, परतापुर से गिरधरपुर हरियाणा सीमा तक सड़क बनेगी। थानागाजी में कुटूकी से नांगलवास तक, घीसेड़ा वास से नारायणपुर तक, कुशालगढ़ से कोला खीरा तक, डेहरा से राता बीजला तक, कोला के बास से बोड़िकोठी तक, कुशाल सिंह की ढाणी से काठली की ढाणी तक, बदौली की मुख्य सड़क से डोई की ढाणी तक, हींसला से मानकोट तक व पायला की ढाणी की मुख्य सड़क बनाई जाएगी। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में रामगढ़ में बड़ी बवड़ी मंदिर हनुमान जी से खिलौरा की ओर, चीड़वा के बास के मैन बहरीपुर से अलावड़ा तक, नेवाड़ा रोड से मंजीत सिंह की ढाणी तक, पाटा से कल्याण की ढाणी की ओर, जातपुर से धीवरों के बास तक, बांबोली से साई बाबा के मंदिर तक व टोडली ब्रह्ममुनि आश्रम से बाबा लालदास मंदिर की ओर सड़क बनाई जाएगी।
विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सड़क बनाने के लिए स्वीकृति जारी की गई है। इनके लिए शीघ्र की निविदा लगाकर काम शुरू किया जाएगा। सड़क बनने से जिले की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। - श्रीराम मीणा, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
जिले के सभी विधानसभा क्षेत्राें को जोड़ने वाली सड़कों का होगा निर्माण, पीडब्ल्यूडी के जयपुर मुख्यालय ने दी स्वीकृति, जल्द शुरू होगा काम
यहां भी बनेंगी सड़कें
तिजारा विधानसभा क्षेत्र के विरामपुर से असलीमपुर तक, डाकी सड़क से शाहबाद हीगवाहेड़ा तक, शाहबाद हीगवाहेड़ा से ढाणी सड़क चंपा मोड़ तक, बेगड़ा की मुख्य सड़क से पीरबाबा के मंदिर तक, मंढा से नया गांव ब्लाक सीमा तक, तिजारा बाइपास से मुख्य सड़क तक, इसरोदा से सालाहेड़ा पंचायत तक, इसरोदा से बिजौलिया तक, हीगवाहेड़ा से जलालपुर तक, खलीलपुरी से खलीलपुर से ढाणी तक, महाराजपुर मुख्य सड़क से डॉ. मदन वाला रास्ता तक, मुंडाना के गौरव पथ से राजकीय विद्यालय तक, मालिया जट्ट गौरव पथ से महासिंह की ढाणी तक, राबड़ा मुख्य सड़क से गोपी भगत की ढाणी तक सड़क बनाई जाएगी। इसी प्रकार अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में तूलेड़ा से लुहारवाड़ी तक, कैरवावाल से कैरवाड़ा की ओर, महुआ कलां से कल्याणपुरा तक, ढाकपुरी से बिलेड़ी की ओर, मालाखेड़ा से संती वाला रोड तक, बीचपुरी रोड से मानपुरा तक, बीजवाड़ नरूका से मोहब्बतपुर की ओर, ग्राम चौथू से ढाकपुरी की ओर, कलसाडा रोड से ग्राम पवालिया तक, गांव नायला से निठारी तक व मुंडियाखेडा से गांव बहादुरपुर की ओर सड़क निर्माण का काम किया जाएगा।