तेज हवा के साथ हुई बारिश, ओले गिरे
अलवर. मंगलवार को दोपहर बाद रैणी में तेज हवा के साथ बारिश हुई। किशोरी के समीप अजबगढ़ में 10 मिनट तक तेज बारिश के साथ बेर के आकार के ओले गिरे। राजगढ़ व सकट में बूंदाबांदी हुई। कुशालगढ़, माधोगढ़, नटनी का बारां, भर्तृहरि आदि जगहों में जमकर बरसात हुई व चने के आकार के ओले पड़े।
किशोरी. अजबगढ़ में सड़क पर बहता पानी।