हाजीपुर-रायबका में न्याय आपके द्वार शिविर की तिथि बदली
अलवर| राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार कार्यक्रम में ग्राम पंचायत हाजीपुर एवं रायबका में आयोजित होने वाले शिविरों की तारीख में संशोधन किया गया है। अलवर एसडीएम की ओर से जारी आदेश के अनुसार ग्राम पंचायत हाजीपुर में 16 मई के बजाय 7 जून तथा ग्राम पंचायत रायबका में 18 मई के स्थान पर 13 जून को शिविर आयोजित होंगे।