सीएस स्टूडेंट्स के लिए टच नॉलेज एप लॉन्च
अलवर| कंपनी सेक्रेटरी की तैयारी करने वाले स्टूडेंट के लिए अच्छी खबर है। उन्हें अब ऑनलाइन एप्लीकेशन की सुविधा मिलेगी। हाल ही द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने सीएस स्टूडेंट्स के लिए सीएस टच नॉलेज एप लॉन्च किया है। इस एप के जरिए उन्हें पढ़ाई से संबंधित कई सुविधाएं मिलेंगी। इसमें स्टूडेंट्स कंपनी सेक्रेटरी की मासिक पत्रिका भी पढ़ सकते हैं। इसमें उन्हें कंपनी एक्ट और कंपनी सेक्रेटरी के विभिन्न पहलुओं के जुड़ी जानकारी मिलेगी। इसके अलावा वे इस एप से ई-बुलेटिन भी देख सकते हैं। इस बुलेटिन में उन्हें सीएस से जुड़ी न्यूज और आलेख मिलेंगे। स्टूडेंट्स को सीएस फाउंडेशन कोर्स एक्सेस की सुविधा भी मिलेगी। यहां से वे कोर्स के सिलेबस के साथ स्टडी मटेरियल भी डाउनलोड कर सकते हैं।