पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अधिमास आज से, 13 जून तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

अधिमास आज से, 13 जून तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| भारतीय मान्यता में अधिमास 16 मई से शुरू होगा। यह 13 जून तक चलेगा। इसे लौंद का महीना या पुरुषोत्तम मास भी कहते हैं। इस दौरान विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे। पं. यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि अधिमास में व्रत, पूजा-पाठ, भक्ति का फल अन्य दिनों के मुकाबले अधिक मिलने की मान्यता है। भारतीय पंचांग सूर्य और चंद्र मास की गणना से चलते हैं। सूर्य वर्ष 365 दिन 6 घंटे व चंद्र वर्ष 354 दिन का होता है। दोनों वर्षों के बीच 11 दिन का अंतर होता है। यह 3 वर्ष में एक महीने का हो जाता है। इस अंतर को समाप्त करने के लिए 3 वर्ष में एक चंद्र मास आता है। इसे अधिक मास कहते हैं। इसे पुरुषोत्तम मास इस लिए कहते हैं क्योंकि इस महीने का भार भगवान विष्णु ने अपने ऊपर लिया था।

खबरें और भी हैं...