पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भिवाड़ी के फूलबाग थानाधिकारी के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन

भिवाड़ी के फूलबाग थानाधिकारी के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला बार एसोसिएशन व रेवाड़ी के वकीलों ने मंगलवार को अलवर जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल वशिष्ठ के नेतृत्व में एसपी कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन कर एसपी राहुल प्रकाश को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारी वकीलों का आरोप था कि भिवाड़ी के फूलबाग थानाधिकारी एवं अन्य पुलिस कर्मियों ने रेवाड़ी के एडवोकेट विजय कुमार को अवैध तरीके से हिरासत में रखा था। इसकी जानकारी लेने जब रेवाड़ी बार एसोसिएशन के वकील थाने पहुंचे तो उनके साथ भी पुलिस कर्मियों ने दुर्व्यवहार किया तथा लॉकअप में बंद कर दिया। जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल वशिष्ठ ने बताया कि एसपी ने मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने के साथ दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर वकीलों ने एसपी से मामले की जांच होने तक दोषी पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किए जाने की मांग की। उधर, रेवाड़ी के वकीलों ने पुलिस व प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो हरियाणा-पंजाब, राजस्थान एवं यूपी बार एसोसिएशन को साथ लेकर देशभर में आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर रेवाड़ी बार एसोसिएशन के रविंद्र यादव, राजेंद्र सिंह, जगवीर सिंह, प्रवीण यादव, उदय सिंह, अशोक वर्मा, राकेश शर्मा, मुनि राम यादव, सुनील बंटवाड़ा, इंद्रजीत यादव आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...