नारायणी धाम में किया श्रमदान, चुनाव भी हुए
धार्मिक आस्था के केंद्र नारायणी धाम पर नारायणी माता चरण सेवा समिति के चुनाव शीशराम काशपुरिया की अध्यक्षता संपन्न हुए। मीडिया प्रभारी महावीर सैन ने बताया कि इस मौके पर समिति की ओर से गोकुल राम बामनवास को सर्व सहमति अध्यक्ष चुना गया। नवगठित कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष-कमलेश जसोरिया, उपाध्यक्ष-श्याम सुंदर सैन, पूरण सैन, कैलाश नीमला, कोषाध्यक्ष-महेश तिबारा, महामंत्री-दीनदयाल मेजोड़ , महासचिव-पूर्ण बामनवास, मोती सैन, हेमराज दुहार, संरक्षक-राकेश सैन, ब्रजमोहन सैन, हनुमान सैन व राहुल, चिरंजीलाल व मुंशीलाल सैन को बतौर कार्यकारिणी सदस्य लिया गया। इस मौके पर नारायणी सेना अलवर के जिलाध्यक्ष व उनकी टीम की ओर से स्वच्छ भारत अभियान के तहत नारायणी धाम पर स्नान कुंड और आसपास के क्षेत्र की सफाई की गई।
नारायणी धाम पर श्रमदान करते सदस्य।