पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कृषि समृद्धि रथ अनुदानित दरों पर किसानों को मुहैया कराएगा उन्नत बीज

कृषि समृद्धि रथ अनुदानित दरों पर किसानों को मुहैया कराएगा उन्नत बीज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | उपनिदेशक कृषि विस्तार कार्यालय से मंगलवार को कृषि समृद्धि रथ को जिले में रवाना किया गया। इस दौरान जिला परिषद के सीईओ एवं उपनिदेशक कृषि विस्तार पीसी मीणा ने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उपनिदेशक पीसी मीणा ने बताया कि कृषि आयुक्तालय के निर्देश पर कृषि समृद्ध रथ पूरे जिले में भ्रमण करेगा। यह रथ राजस्व लोक अदालत आपके द्वार-2018 के आयोजित शिविरों में भी पहुंचेगा। साथ ही आने वाली खरीफ सीजन के लिए किसानों को आवश्यकतानुसार अनुदानित दरों पर उन्नत बीज उपलब्ध करवाएगा। इस अवसर पर परियोजना निदेशक विजयसिंह चौधरी, कृषि अनुसंधान अधिकारी सूरजभान शर्मा, राकेश यादव, विनोद कुमार त्यागी आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...