अलवर| मृत राज्य कर्मचारियों के आश्रितों की नियुक्ति के बाद जिला स्तर पर ली जाने वाली कंप्यूटर टाइप गति परीक्षा 22 मई को सुबह 11 बजे एमआईटीआरसी में होगी। कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र रजिस्टर्ड डाक से उनके आवेदन पत्र के अनुसार पदस्थापन कार्यालय को भेजे जा चुके हैं। अभ्यर्थी निर्धारित समय व केंद्र पर प्रवेशपत्र व मूल फोटो पहचान पत्र के साथ उपस्थित हों। पहचान पत्र के अभाव में केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।