अलवर| मत्स्य यूनिवर्सिटी से संबद्धता प्राप्त अलवर जिले के सभी विधि कॉलेजों में अध्ययनरत छात्रों के एलएलबी प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष तथा एलएलएम प्रीवियस व फाइनल पाठयक्रमों के नियमित, पूर्व छात्र व बकाया प्रश्नपत्र परीक्षा 2018 के ऑनलाइन आवेदन 21 से 27 मई तक भरे जा सकेंगे। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि 100 रुपए विलंब शुल्क के साथ आवेदन 28 से 30 मई तक भरे जा सकेंगे।